26.1 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दक्षिण कश्मीर में कासो के दौरान सुरक्षा बलों की फायरिेंग

श्रीनगर,08 फरवरी(वार्ता) दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों की तलाश में शुरू किए घेराबंदी और खोजी अभियान(कासो) के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी की रिपोर्टें हैं।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि अनंतनाग जिले के उत्तर पश्चिम खानबल क्षेत्र के मातिपुर गांव में सुरक्षा बलों ने सुबह कासो अभियान शुरू किया था। इसी दौरान घेराबंदी अभियान में सुरक्षा बलों ने पूर्वान्ह 11 बजे दो गोलियां चलाई और 15 मिनट बाद आतंकवादियों ने भी जवाबी गोलीबारी की। अंतिम समाचार मिलने तक अभियान जारी था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles