19.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

गोरखपुरः चौरी-चौरा के बलिदानी वीर शहीदों को पीएम मोदी ने किया प्रणाम

गोरखपुर, 04 फरवरी (बु.)। देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने के साथ अंग्रेजों को चुनौती देने वाले गोरखपुर के चौरी चौरा कांड का आज शताब्दी वर्ष है। गोरखपुर में इसके शताब्दी महोत्सव का आगाज हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आजादी की खातिर अपना जीवन बलिदान करने वाले बलिदानियों को नमन किया। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने चौरी-चौरा कांड पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा – चौरी-चौरा के बलिदानी हो वीर शहीदों के चरणों में प्रणाम करता हूं आदर पूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं। चौरीचौरा की पवित्र भूमि पर देश के लिए बलिदान होने वाले और देश के स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा देने वाले वीरों को प्रणाम करता हूं। देश जब आजादी के 77वे बरस में प्रवेश कर रहा है। यह आयोजन उसे और महत्वपूर्ण बना दे रहा है। इस संग्राम के सेनानियों को हल ही इतिहास केपन्नों में जगह न दी गयी हो, लेकिन उनके प्रयास ने महत्वपूर्ण कार्य किया। सभी मां भारती की वीर संतान थे। ऐसी बहुत कम घटना होगी जिसमें एक साथ 19 लोगों को फांसी दी गयी। आजादी के आंदोलन में ऐसी बहुत कम घटना होगी जिसमें एक ही घटना में 19 संग्राम सेनानियों को फांसी पर लटका दिया गया हो। महामना के प्रयासों से डेढ़ सौ लोगों को फांसी से बचा लिया गया। आज का दिन बाबा राघव दास और महामना जी को भी प्रणाम करने का है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles