24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

हाथरसः कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 5 लोगों की मौत

हाथरस 05 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के हाथरस में राजस्थान के अलवर से सोरों जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो कार को कासगंज रोड पर नगला जलाल बिजलीघर के सामने ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई तथा चार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आज यहां कहा कि टक्कर कल देर रात हुई। राजस्थान के अलवर के रहने वाले नौ गंगा स्नान के लिये सोरों आ रहे थे । देर रात कासगंज की तरफ से आ रहा सब्जी भरा ट्रक कार पर चढ़ गया जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 10 वर्षीय बालिका और पांच वर्ष का बालक भी है । चार लोग घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है । मृतकों में एक की पहचान राम निवास मीणा के रूप में हुई है ।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles