24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

हरिद्वारः ट्रायल ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 4 युवकों की मौत

हरिद्वार, 08 जनवरी (बु.)। लक्सर-हरिद्वार रेल मार्ग पर डबल ट्रैक के ट्रायल के दौरान ट्रेन से कटकर चार व्यक्तियों की मौत हो गई। हादसा जमालपुर रेलवे फाटक से 200 मीटर की दूरी पर हुआ। ट्रायल ट्रेन 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही थी, जिससे चारों व्यक्तियों की धज्जियां उड़ गई। हालांकि रेलवे अधिकारियों ने फौरी तौर पर हादसे की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। अलबत्ता डीआरएम ने जांच बैठा दी है। वहीं, इस घटना पर मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने घटना पर शोक व्‍यक्‍त कर उनके स्‍वजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्‍होंने जिलाधिकारी को घटना की जांच और घायलों के उपवार की समुचित व्‍यवस्‍था के निर्देश दिए हैं।  देर रात को  हुई शिनाख्‍त
घायल  ट्रेन से कटे युवकों की शिनाख्‍त प्रवीण चौहान, मयूर चौहान, विशाल चौहान, गोलू उर्फ हैप्‍पी निवासी सीतापुर ज्‍वालापुर के रूप में हुई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles