28.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

श्रीनगरः कश्मीर घाटी में भूकंप के झटके

श्रीनगर 04 जनवरी (वार्ता) कश्मीर घाटी में सोमवार की सुबह हल्के भूकंप के झटके महसूस किये गये। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पूर्वाह्न 10.58 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गयी। भूकंप के झटके मध्य कश्मीर के कुछ इलाकों और उत्तरी कश्मीर के बहुत से हिस्सों में महसूस किये गये। भूकंप का केंद्र 34.28 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.52 पूर्वी देशांतर तथा जमीन की सतह से पांच किलाेमीटर की गहराई में स्थित था ।
भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles