लखनऊ 25 जनवरी (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने आज फिर केन्द्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। बसपा अध्यक्ष ने आज ट्वीट में कहा कि बीएसपी केन्द्र सरकार से पुन: अनुरोध करती है कि आंदोलतरत किसानों की मांगों में प्रमुख तीनों कानून वापस ले ले ताकि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर किसी नई परम्परा की शुरूआत नहीं हो और न ही दिल्ली पुलिस के संदेह के मुताबिक कुछ गलत या अनहोनी हो ।
बसपा अध्यक्ष इससे पहले भी कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर चुकी हैं ।



