राजस्थान, 27 जनवरी (बु.)। राजस्थान के टोंक जिले में उस समय चीख-पुकार का माहौल का पैदा हो गया जब सड़क हादसे में एक ही परिवार के 8 लोरों की मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में 2 महिलाएं, 2 बच्चे और 4 पुरूष शामिल है। बताया जा रहा है सभी लोग मध्यप्रदेश के रहने वाले है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। अस्पताल पहुंचने के बाद कुछ लोगों की मौत हो गई। डीजीपी टोंक का कहना है कि घायलों को जयपुर रैफर किया गया है। दोनों वाहनों के ड्राइवर फरार हैं। जानकारी के अनुसार यह परिवार खाटू श्याम के दर्शन करके लौट रहा था लेकिन रास्ते में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया।



