गाजियाबाद, 28 जनवरी (बु.)। आंदोलन खत्म करने को लेकर यूपी सरकार के आदेश बाद गाजियाबाद में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट है। दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बॉर्डर से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने डीएम, एसपी को धरना खत्म कराने के आदेश दिए हैं। किसानों को धरना स्थल से हटाने के आदेश दिए गए हैं। दिल्ली के गाजीपुर बार्डर पर भारी पुलिसफोर्स की तैनाती की गई है। दरअसल, पिछले 2 महीने से किसान कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं और सड़क जाम किए हुए हैं। इसी के साथ-साथ गाजीपुर बॉर्डर से राकेश टिकैत के एक घंटे में सरेंडर करने वाली बात भी सामने आई है। हालाकि भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा की वह अभी एक घंटे में अपना फैसला सुनाएंगे।



