मुजफ्फरनगर, 24 जनवरी (बु.)। मुजफ्फरनगर जनपद की चरथावल पुलिस ने पंचायत चुनाव के लिए लाई जा रही अवैध शराब के साथ तीन अंतर राज्य शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक कार सहित 33 पेटी हरियाणा मार्का शराब के साथ अवैध असला बरामद किया।
दरअसल मुजफ्फरनगर जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशन पर जनपद में चला जाए नहीं जी रोड्रिक्स अभियान के अंतर्गत चरथावल पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध शराब के साथ तीन शातिर अंतर राज्य शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है चरथावल थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में बिरालसी चौकी इंचार्ज आनंद पोसवाल ने पुलिस टीम के साथ मिलकर रात्रि में चैकिंग के दौरान तीन अंतर राज्य शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक कार मेरा गीत 33 पेटी अवैध शराब के साथ दो तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से बरामद शराब आगामी पंचायत चुनाव में इस्तेमाल होनी थी। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने नाम कुलदीप पुत्र मुकेश कुमार निवासी ग्राम माधोवास, शक्ति पुत्र सन्दीप निवासी उनेड़ी, सूरज पुत्र ओमवीर निवासी उनेड़ी थाना जठलाना जनपद यमुनानगर हरियाणा बताया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 33 पेटी अवैध शराब के साथ एक कार व दो तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है।



