मुजफ्फरनगर, 5 जनवरी (बु.)। जनपद मुजफ्फरनगर के सदर तहसील में आज समाधान दिवस के मौके पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव देहात से आए हुए पीड़ितों की जनसमस्याए सुनकर और उनका अधीनस्थ अधिकारियों से मौके पर ही निस्तारण कर समाधान किया। इस दौरान पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने दर्जनों शिकायतो का निस्तारण किया समाधान दिवस के मौके पर आज तहसील सदर में एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,एसडीएम सदर दीपक कुमार, सीओ नई मंडी धनंजय कुमार सिंह सहित तहसील सदर के पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।




