21.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मथुराः जिला प्रशासन ने किये बर्ड फ्लू के खतरे से बचाव का उपाय

मथुरा 12 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला प्रशासन ने बर्ड फ्लू के खतरे के मद्देनजर बीमारी की रोकथाम के लिए पांच रैपिड रेस्पान्स टीम तैयार की है। जिला विकास अधिकारी डा नितिन गौड़ ने मंगलवार को बताया कि जिले में पांच टीमें बनाकर उनसे इसके बचाव के तरीकों का अनुपालन कराने के लिए कहा गया है, साथ ही मुर्गी फार्मों की व्यवस्थाओं का अवलोकन करने को कहा गया है। बायो सर्विलांस के लिए तैयार की गई रैपिड रिस्पान्स टीम में प्रत्येक टीम में एक उप मुख्य वेटेरिनरी आफिसर, एक वेटेरिनरी आफिसर, एक पशुधन प्रसार अधिकारी समेत पांच लोगों को रखा गया है। ये टीमें अपनी अपनी तहसील में सघन दौरा कर यह देखेंगी कि कहीं इस बीमारी की घटना तो नही हो रही है। उन्होंने बताया कि डीएफओ से अपने अधीनस्थों से वन्य क्षेत्र का नियमित अवलोकन करने को कहा गया है। यदि कहीं पर अधिक पक्षियों के एक साथ मरने की घटना होती है तो उसे तुरन्त पशुपालन विभाग को सूचित किया जायं। डा गौड़ ने बताया कि जिले में तैनात 30 पशु चिकित्सा अधिकारियों से मुर्गी फार्मों में बायो सिक्योरिटी तरीकों का अपनाना सुनिश्चित करने को कहा गया है। उनसे कहा गया है कि मुर्गी पालकों से यह भी कहें कि फार्म की मुर्गियों का विदेशी अथवा बाहरी पक्षियों से संपर्क रोकने के लिए जिस क्षेत्र में मुर्गियां रखी गई है वहां लोहे की जाली लगाने की व्यवस्था करें। मुर्गीपालकों से मुर्गी के बाड़े में साफ सफाई रखने के साथ साथ डिसइन्फेक्टैन्ट का प्रयोग करने एवं नित्य मुर्गी के बाड़े के चारो ओर चूने का छिड़काव करने को भी कहा गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles