प्रयागराज, 19 जनवरी (बु.)। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर मतगणना पर फिलहाल रोक लग गई है। वोटों की गिनती किससे कराई जाए इस पर हाईकोर्ट में फैसला होना है। जिस पर सभी उम्मीदवारों की निगाह हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी है। अब हाईकोर्ट के फैसले के बाद मतगणना होगी। उधर, मतगणना लेकर पुलिस और प्रशासन ने पूरी तैयार ली थी। अधिवक्ताओं में भी वोटों की गिनती को लेकर काफी उत्सुकता थी। लेकिन अब गणना पर रोक लग गई। दरअसल, अध्यक्ष पद के नौ और मंत्री पद के 13 उम्मीदवार रिटर्निंग ऑफिसर के उस फैसले पर एकमत नहीं हुए, जिसमें कहा गया था कि अधिवक्ता वोटों की गिनती करेंगे। कुछ को गड़बड़ी की आशंका थी। ऐसे में जिलाधकारी की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट कर्मचारियों से वोटों की गिनती करने की बात कही गई। वहीं, हाईकोर्ट में एक अर्जी भी दाखिल की गई थी किसी मतगणना किससे कराई जानी चाहिए। अधिवक्ता संघ के मंत्री राकेश दुबे ने बताया हाईकोर्ट का फैसला आने तक मतगणना नहीं होगी। वहीं मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को सील कर दिया गया। फिर चुनाव अधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और पुलिस की मौजूदगी में मतपेटियों को कलेक्ट्रेट के संगम सभागार स्थित स्ट्रांग रूम में रखवाई गईं। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में भारी पुलिस बल तैनात है।



