28.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

पूरी दूनिया ने कोरोना की बंदिशों के बीच मनाया सदी के 21वें साल का जश्न

1 जनवरी (बु.)। कोरोना महामारी के बीच दुनिया भर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में हुई। सबसे पहले ऑकलैंड के स्काई टावर पर रंगीन आतिशबाजी के साथ 2021 का स्वागत किया गया। ऑकलैंड दुनिया का इकलौता बड़ा शहर है, जहां नए साल की शुरुआत बिना किसी पाबंदी के हुई। इसके बाद सिडनी के हार्बर ब्रिज पर शानदार अंदाज में नए साल की अगवानी की गई। फिर धीरे-धीरे कई देशों में सदी के 21वें साल का स्वागत किया जाने लगा। रूस, इजिप्ट और थाईलैंड में रात के 12 बजते ही सेलिब्रेशन शुरू हो गया। ज्यादातर जगह कोरोना की वजह से पाबंदियां लगाई गई हैं।नया साल कोरोना की दहशत के बीच कुछ ज्यादा उम्मीदें लेकर आ रहा है। कई देशों में जश्न की तैयारी है, लेकिन बंदिशों के साथ। सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के नजदीक टोंगा आइलैंड पर नए साल ने दस्तक दी। दुनिया के स्टैंडर्ड टाइम के हिसाब से माना जाता है कि यहीं सबसे पहले रात के 12 बजते हैं।

वहीं ऑस्ट्रेलिया का यह शहर नए साल की आतिशबाजी के लिए मशहूर है। 31 दिसंबर की दोपहर से सिडनी के हार्बर ब्रिज पर फेरी रेस, म्यूजिकल इवेंट्स और सैन्य प्रदर्शनों के प्रोग्राम न्यू ईयर का हिस्सा होते हैं। इस साल भी ये हुए, लेकिन कोरोना के कारण यहां लोगों के जुटने पर रोक लगाई गई थी। न्यूजीलैंड भी उन देशों में शामिल है, जहां नया साल सबसे पहले दस्तक देता है। भारत में जब शाम के तकरीबन 4:30 बजे, तब न्यूजीलैंड में रात के 12 बज गए। नए साल का सबसे पहला बड़ा इवेंट न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में मनाया गया। यहां के स्काई टावर पर पांच मिनट की आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles