17.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्ली: शीतलहर जारी , न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस

नयी दिल्ली 31 जनवरी (वार्ता) दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी है और लोगों को ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट आयी है जो 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली में एक सप्ताह में आज लगातार चौथे दिन शीतलहर की स्थिति है। उन्होंने मैदानी इलाकों में बहने वाली ठंडी और उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं को इसकी वजह बताया है। उन्होंने बताया कि आसमान साफ रहेगा और धूप रहेगी तथा अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रहेगा। पिछले सप्ताह भी मंगलवार को न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस और गुरुवार को 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles