दिल्ली, 26 जनवरी (बु.)। तीन कृषि कानूनों को खत्म किए जाने के विरोध में किसानों का ट्रैक्टर मार्च आक्रामक हो गया। राजधानी और एनसीआर के इलाके में किसान और पुलिस कर्मियों के बीच हाथापाई हुई और कई जगह माहौल खराब हो गया। उधर नांगलोई में किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने भी अलग तरीका अपनाया। यहां से गुजरने वाले किसानों के ट्रैक्टर मार्च को रोकने के लिए महिला पुलिसकर्मी भी सड़क पर बैठ गई। एएनआइ के अनुसार यहां से किसानों की ट्रैक्टर रैली गुजरने वाली थी। किसान दिल्ली की सीमा में प्रवेश करना चाह रहे थे। किसानों को ट्रैक्टर रैली करने के लिए पहले ही रूट तय कर दिए गए थे मगर वो नहीं मान रहे थे। वो दिल्ली की सीमा में रैली करना चाह रहे थे जिसकी वजह से पुलिसकर्मियों को किसानों को रोकने के लिए ये कदम उठाना पड़ा।



