18.5 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

दिल्लीः ट्रैक्टर परेड में स्टंट करने के दौरान गई उपद्रवी की जान

दिल्ली, 26 जनवरी (बु.)। दिल्ली के आईटीओ डीडीयू मार्ग पर एक ट्रैक्टर परेड के दौरान एक उपद्रवी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर परेड में एक उपद्रवी स्टंट करने लगा। इस दौरान ट्रैक्टर पलट गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है। घटनास्थल पर ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। तस्वीरों से देखने में लग रहा है कि ट्रैक्टर पर सवार ने स्टंट के दौरान काफी तेज गति में था। वहीं, गाज़ीपुर फ्लाईओवर पर मंगलवार उपद्रवियों ने ट्रैक्टर पर बैठकर स्टंट किया। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि ट्रैक्टर परेड के दौरान कई इलाकों में कई प्रदर्शनकारियों ने उपद्रव किया। कई जगहों पर पुलिस और उपद्रवियों की झड़प भी हुई। मुकरबा चौक और नांगलोई में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए जबकि कुछ जगहों पर पुलिस को लाठीचार्ज  करना पड़ा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles