24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः कोरोना वायरस वैक्सीन पर अफवाहों का बाजार गरम, पढ़िए पूरी खबर

दिल्ली, 8 जनवरी (बु.)। कोरोना वैक्सीन अभी लोगों को लगनी शुरू नहीं हुई है, लेकिन इसको लेकर राजनीति के साथ ही अफवाहों का बाजार भी गरम है। महामारी एक्ट का हवाला देते हुए विशेषज्ञों ने अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी है। इसके बावजूद खुराफाती लोग इंटरनेट मीडिया में ये अफवाहें फैला रहे हैं कि वैक्सीन का असर कोरोना से भी घातक होगा। ये वैक्सीन जल्दबाजी में बनाई गई है, इसलिए सुरक्षित नहीं है। वैक्सीन लगने के बाद मास्क लगाने की जरूरत नहीं होगी। वैक्सीन को आबादी कम करने के लिए बनाया गया है। इसकी बस एक डोज ही काफी है। हालांकि विशेषज्ञ कहते हैं कि जो वैक्सीन कई दशक से प्रचलन में हैं उन्हें लगवाने पर भी हल्का बुखार व दर्द होता है। इससे यह पता चलता है कि वैक्सीन ने अपना काम करना शुरू कर दिया है। इसलिए कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद यदि ऐसा हो तो परेशान न हों।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles