24.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः कृषि उत्पादों का भूटान को निर्यात बढ़ाने की कवायद

नयी दिल्ली 08 जनवरी (वार्ता) देश के कृषि उत्पादों का भूटान को निर्यात बढ़ाने के लिए कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपेडा) और भूटान स्थित भारतीय दूतावास ने एक ग्राहक-विक्रता सम्मेलन का आयोजन किया। वर्चुअल मंच पर आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य भारत और भूटान के बीच कृषि खाद्य क्षेत्र में संबंधों विस्तार प्रदान करना है। दोनों देशों की सरकारों और व्यापार से जुड़े हितधारकों ने हिस्सा लिया।
एपेडा द्वारा विभिन्न देशों के साथ आयोजित सम्मेलनों की श्रृंखला में यह 15वाँ सम्मेलन था। पहला सम्मेलन संयुक्त अरब अमीरात के साथ आयोजित किया गया था। कुवैत, इंडोनेशिया, स्विटजरलैंड, बेल्जियम, ईरान, दक्षिण अफ्रीका, जर्मनी, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, थाइलैंड और ओमान के साथ भी इस तरह के सम्मेलनों हो चुके हैं।
इस सम्मेलन में भूटान खाद्य निगम, वहाँ के कृषि एवं वन मंत्रालय और भारत के कई व्यापार संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया जिनमें अधिकतर संभावित खाद्य निर्यातक कंपनियों से जुड़े संगठन हैं। भूटान में भारत की राजदूत रुचिरा कम्बोज और एपेडा के अध्यक्ष डॉ. एम. अंगामुथु भी शामिल हुये।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles