17.6 C
Muzaffarnagar
Monday, November 9, 2026

गोरखपुरः श्रीराम मंदिर के लिए एक दिन में मिले 8.40 करोड़ रुपये

गोरखपुर, 28 जनवरी (बु.)। श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए गोरखपुर के लोगों ने गोरखनाथ मंदिर में हाथ खोलकर दान दिए। मंदिर के तिलक हाल में श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के क्रम में आयोजित कार्यक्रम में नाथ पीठ की ओर से एक करोड़ एक लाख रुपये समेत शहर के उद्योगपतियों और व्यापारियों ने 8.40 करोड़ रुपये की धनराशि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सौंपी। नाथ पीठ से जुड़े गोरखनाथ मंदिर न्यास की ओर से गोरक्षपीठाधीश्‍वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 51 लाख रुपये का चेक दिया जबकि पाटेश्वरी शक्तिपीठ देवीपाटन की ओर से महंत मिथिलेश दास ने 50 लाख रुपये का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में चंपत राय ने मंदिर निर्माण की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। उन्होने  बताया कि आइआइटी के विज्ञानी व इंजीनियरों के अध्ययन से पता चला है कि 400 फुट लंबा, 150 मीटर चौड़ा और 12 मीटर की गहराई तक मलबा है। इसे हटाने के साथ ही नींव की संरचना की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्धारित समय में मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर राममंदिर से नाथ पीठ के जुड़ाव की चर्चा की। इस आंदोलन में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और अवेद्यनाथ के योगदान का जिक्र किया। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि मंदिर निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles