हरियाणा, 05 दिसम्बर (बु.) ।हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कोरोना वायरस पॉजिटिव हाे गए हैं। अनिल विज ने हाल ही कोरोना वैक्सीन की डोज ली थी। उनको फिर दूसरी डोज दिया जाना था। अनिल विज ने खुद ट्वीट कर कोरोना वायरस से पॉजिटिव होने की जानकारी दी। उन्हे अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनिल विज ने आज सुबह ट्वीट में कहा का वह कोरोना पॉजिटिव है और वह अंबाला शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती हुए है।उन्होने कहा की उनके संपर्क में पिछले दिनों जो लोग आए हैं वे भी अपना कोरोना वायरस टेस्ट करवाएं और पूरी ऐहतियात बरतें। बता दें कि करीब 14 दिन पहले अनिल विज ने कोरोना वायरस के वैक्सीन के ट्रायल के दौरान डोज ली थी। उनको दूसरी रोज 28 दिन बाद देनी थी। डॉक्टरों का कहना है कि अनिल विज को कोरोना पॉजिटिव होने का वैक्सीन से कोई लेना देना नहीं है। वैक्सीन लेने के बाद व्यक्ति में 42 दिनों के बाद एंटी बॉडी बनती है। ऐसे में कोरोना वायरस से विज के पॉजिटिव होने का वैक्सीन से कोई कनेक्शन नहीं है।




