एमडीएच मसालें के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का 98 साल की उम्र में निधन।
नई दिल्ली: मसालो के बादशाह व एमडीएच के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का निधन हो गया है, उनकी उम्र 98 साल थी। महाशय धर्मपाल गुलाटी ने दिल्ली के माता चंदन देवी हॉस्पिटल में 3 दिसंबर (आज) सुबह 5:38 बजे आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि वह पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे, उससे बाद वो ठीक भी हो गए थे लेकिन गुरुवार सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनका निधन हो गया।
जीवन परिचय
महाशय धर्मपाल गुलाटी का जन्म 27 मार्च 1923 में पाकिस्तान के सियालकोट में हुआ था और यहीं से उनके व्यवसाय की नीव पड़ी थी। कंपनी की शुरुआत एक छोटे से दुकान से हुई, जिसे उनके पिता ने विभाजन से पहले शुरू किया था। हालांकि 1947 में देश के विभाजन के समय उनका परिवार दिल्ली आ गया था. दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने एक टांगा खरीदा, जिसमें वह कनॉट प्लेस और करोल बाग के बीच यात्रियों को लाने और ले जाने का काम करते थे। गरीबी से तंग आकर उन्होंने अपना तांगा बेच दिया और 1953 में चांदनी चौक में एक दुकान किराए पर लिया। उन्होंने महाशिया दी हट्टी (MDH) नाम का दुकान खोला और मसालों का व्यापार का व्यापार शुरू किया। जैसे-जैसे लोगों को पता चला कि सियालकोट की देगी मिर्च वाले अब दिल्ली आ गए हैं, उनका कारोबार तेजी से फैलता चला गया।
- Advertisement -