हैदराबाद, 04 दिसंबर (बु.)। (फोटो नेट) नगर निगम चुनाव (ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल इलेक्शन) के लिए मतगणना जारी है। कुल 150 सीटों के लिए काउंटिंग हो रही है। शुरुआती रुझानों में भाजपा बहुत आगे है। अब तक भाजपा के खाते में 88 सीट जाती दिख रही है। अगर ऐसा ही रहा तो इतिहास में पहली बार हैदराबाद नगर निगम पर भाजपा का कब्ज होगा। अभी सत्तारुढ़ टीआरएस को 34 तो ओवैसी की पार्टी AIMIM को 17 सीट मिलती दिख रही है। कुल मिलाकर आज यहां भाजपा विजयी होती है तो यह सबसे बड़ा उलटफेर होगा।यहां मुख्य मुकाबला AIMIM, BJP और TRS के बीच है। भाजपा की ओर से यहां अमित शाह, पार्टी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रचार किया था। यहां बीती 1दिसंबर को मतदान हुआ था, जिसमें 74.67 लाख मतदाताओं में से केवल 34.50 लाख (46.55 प्रतिशत) ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। कुल एक सौ पचास सीटों के लिए 1122 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। हैदराबाद में ओवैसी की पार्टी AIMIM का दबदबा है, लेकिन जिस तरह से भाजपा ने यह चुनाव लड़ा उसकी पूरे देश में चर्चा रही और अब परिणाम का इंतजार है। (फोटो नेट)



