17.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

हरियाणाः मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी, 5 दिनों तक चलेगी शीतलहर

हरियाणा, 17 दिसंबर (बु.)। हरियाणा और पंजाब के कुछ शहरों में सीवियर कोल्ड वेव यानि गंभीर शीतलहर चलने की संभावना बन रही है। भारत मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों का मौसम अनुमान जारी किया। इसके अनुसार आने वाले पांच दिनों में भीषण शीतलहर चल सकती है। बुधवार को हिसार में सीजन का दूसरा कोल्ड डे (Cold Day) दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को भी कोल्ड डे दर्ज किया गया था। कड़ाके की ठंड में लोगों के हाथ-पैरों में गलन महसूस होने लगी है। बुधवार दोपहर को धूप तो निकली, मगर शीतलहर के कारण लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं मिली। शाम चार बजे के बाद तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। हिसार में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम रहकर 15 डिग्री तो न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम रहकर 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार सुबह भी ऐसा ही मौसम बना रहा। धूप के दर्शन नहीं हुए। वहीं चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभा के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में 21 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। 20 व 21 दिसंबर को कहीं-कहीं आंशिक बादल भी संभावित हैं। इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवा चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट व सुबह व देर रात्रि धुंध रहने की संभावना है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles