सिरसा, 14 दिसंबर (वार्ता) खबर हरियाणा के सिरसा से है जहां तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के तहत किसानों ने आज यहां सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल के आवास का घेराव किया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। भारतीय जनता पार्टी सांसद के आवास के बाहर किसानों नेे धरना दिया और घोषणा की कि अब से सिरसा संसदीय क्षेत्र के गावों में श्रीमती दुग्गल के आने पर काले झंडों से स्वागत किया जाएगा।



