20 C
Muzaffarnagar
Saturday, November 7, 2026

लखनऊः सीएम योगी आदित्यनाथ से फिल्म निर्माता-निर्देशक व लेखक प्रकाश झा ने की मुलाकात

लखनऊ, 6 दिसंबर (बु.)। सीएम योगी आदित्यनाथ की उत्तर प्रदेश में देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी के निर्माण की योजना को चारों तरफ काफी सराहा जा रहा है। इसको लेकर बेहद उत्साहित बॉलीवुड के अभिनेता तथा निर्माता-निर्देशक भी जल्दी ही योजना पर काम शुरू होने का इंतजार करने के साथ समय-समय पर सीएम योगी आदित्यनाथ से विचार-विमर्श भी कर रहे हैं। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने बीती एक दिसंबर को मुम्बई में सीएम योगी आदित्यनाथ से भेंट की तो आज यानी रविवार को प्रख्यात फिल्म निर्माता-निर्देशक व लेखक प्रकाश झा लखनऊ पहुंचे। प्रकाश झा ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर भेंट की। उनकी भी योजना लखनऊ के साथ प्रदेश के अन्य जिलों में फिल्मों की शूटिंग करने की है। अक्षय कुमार भी अपनी फिल्म राम सेतु की शूटिंग अयोध्या में करना चाहते हैं। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से इसकी हरी झंडी भी ले ली है। मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान प्रकाश झा ने नोएडा में प्रस्तावित फिल्म सिटी को लेकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। फिल्म सिटी की योजना से प्रभावित होकर लखनऊ पहुंचे प्रकाश झा ने इस प्रोजेक्ट सीएम योगी आदित्यनाथ से चर्चा की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनसे कहा कि यह सिर्फ प्रदेश व देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी होगी।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles