20 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

लखनऊः फिल्म सिटी का खाका लेकर फिर मुंबई जाएगी योगी सरकार, पढ़िए पूरी खबर

लखनऊ, 9 दिसंबर(बु.)। उत्तर प्रदेश की अपनी फिल्म सिटी बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बॉलीवुड दिग्गजों के साथ मेलजोल भले ही महाराष्ट्र में सत्तासीन शिवसेना को अखर रहा हो, लेकिन यूपी सरकार अब कमर कस तैयार है। हाल ही में फिल्म जगत की कई हस्तियों के साथ अपने प्रोजेक्ट पर चर्चा कर सीएम योगी लौटे हैं। अब फिल्म सिटी का पूरा खाका लेकर फिर मुंबई जाने की तैयारी है। इसके लिए कंसल्टेंट चयन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। विश्व प्रसिद्ध फिल्म सिटी उत्तर प्रदेश में बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर चुके हैं। इस घोषणा को जमीन पर लाने के लिए भी सरकार ने तुरंत ही काम शुरू किया। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर मुंबई से बॉलीवुड के फिल्म निर्माताओं को बुलाकर प्रोजेक्ट पर चर्चा की। प्रस्तुतीकरण से बता भी दिया कि नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे एक हजार एकड़ में फिल्म सिटी प्रस्तावित है। डेडीकेटेड इन्फोनमेंट फिल्म सिटी जोन में फिल्म स्टूडियो, पांच सितारा सहिविभिन्न श्रेणियों के होटल और सभी सुविधाएं होंगी।योगी सरकार ने दावा किया है कि फिल्म निर्माता यहां स्क्रिप्ट लेकर आए और पूरी फिल्म की शूटिंग कर निकले, ऐसी व्यवस्था की जाएगी। सीएम योगी के इस प्रोजेक्ट से कई फिल्म निर्माता आकर्षित हैं। वह लगातार सुझाव भी दे रहे हैं। इसे लेकर ही पिछले दिनों योगी ने मुंबई में कई फिल्म अभिनेता, निर्माता-निर्देशकों से बातचीत की। रविवार को जाने-माने निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा भी योगी से मिलने आए थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles