लखनऊ, 14 दिसंबर(बु.)। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन लगातार 19वें दिन जारी है। सोमवार को किसान भूख हड़ताल पर हैं। उत्तर प्रदेश में किसानों के आंदोलन को समाजवादी पार्टी का पूरा सहयोग मिल रहा है। उधर प्रदेश सरकार भी इस आंदोलन की आड़ में किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। जिलों में पुलिस का पहरा काफी सख्त है। केंद्र सरकार चाहती है कि नए कृषि कानूनों को लेकर गतिरोध बातचीत के माध्यम से खत्म किया हो, लेकिन किसान इसकी वापसी की मांग पर अड़े हुए हैं। इस दौरान किसान संगठनों और सरकार के बीच कई दौर की बातचीत भी हो चुकी है, लेकिन बात नहीं बन पाई है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के विरोध का आज 19वां दिन है। किसानों ने अपना प्रदर्शन तेज कर दिया है और आज वह भूख हड़ताल पर हैं। उत्तर प्रदेश में किसानों के आंदोलन को समाजवादी पार्टी का पूरा सहयोग मिल रहा है। आज किसानों की भूख के साथ ही समाजववादी पार्टी का सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन भी है। इनके साथ रालोद, आप व कांग्रेस का भी किसान यूनियन को समर्थन है। सूबे मेें जिला मुख्यालय पर किसान आज प्रदर्शन करने के साथ डीएम को ज्ञापन सौपेंगे।




