17.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

लखनऊः नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को लेकर की समीक्षा बैठक

लखनऊ, 17 दिसंबर (बु.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सरकारी आवास पर नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, जेवर की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। सीएम योगी आदित्यनाथ की इस समीक्षा बैठक के बाद अब एयरपोर्ट के निर्माण कार्य को और गति मिलेगी। जेवर में बनने वाले इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोगो को भी इस समीक्षा बैठक में फाइनल कर दिया गया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआइएपीएल) और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एनआइएएल)के अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट के कार्य की प्रगति को लेकर समीक्षा की। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने जेवर एयरपोर्ट के डिजाइन, लोगो और नाम पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री के साथ इस बैठक में वाईआइएपीएल के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन, सीओओ किरण जैन व सुनील जोशी के साथ एनआईएएल के सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव नागरिक उड्डयन एसपी गोयल तथा नागरिक उड्डयन के निदेशक सुरेंद्र सिंह थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles