19.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

लखनऊः देश का पहला स्मार्टफोन मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लखनऊ में किया लांच

लखनऊ, 23 दिसंबर (बु.)। स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लखनऊ के ताज होटल में फेस चौन कंपनी द्वारा निर्मित पूर्णतः स्वदेशी  In block स्मार्टफोन लॉन्च किया है। भारतीय मोबाइल कंपनी In Block ने देश का पहला ब्लॉकचेन स्मार्टफोन लॉन्च किया है। एक साथ 3 ब्लैकचेन स्मार्टफोन बाजार में उतारे गए हैं जिनमें In Block E10, E12, E15 शामिल है। In Block का दावा है कि इनमें से किसी भी स्मार्टफोन में किसी भी चाइनीस पार्ट्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है। भारत के पहले ब्लॉकचेन स्मार्टफोन के लॉन्चिंग उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नीलिमा कटियार और कंपनी के फाउंडर दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी की उपस्थिति में हुई। मोबाइल लॉन्चिंग के दौरान मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आत्मनिर्भर भारत व स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की मुहिम अब अपनी चरम शिखर की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि देश की जनता मोदी जी के अभियान वोकल फॉर लोकल का भरपूर समर्थन कर रही है। इस अवसर पर विधायक नीरज बोरा, विधायक देवमणि द्विवेदी, विधायक सतीश चंद्र शर्मा सुनील तिवारी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कंपनी ने कहा कि वारंटी के दौरान फोन खराब होने पर ग्राहकों को नया फोन मिलेगा इन ब्लॉक के मुताबिक फोन में इस्तेमाल होने वाले सभी पार्ट्स दुबई से मंगाए जा रहे हैं फिलहाल कंपनी का प्लांट नोएडा सेक्टर 63 में चल रहा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles