17.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

लखनऊः जलकर खाक हुई बंथरा थाना क्षेत्र में खड़ी परिवहन विभाग की 3 बसें

लखनऊ, 17 दिसंबर (बु.)। वाराणसी क्षेत्र से करीब आठ माह पहले अनुबंध खत्म होने के बाद सड़क किनारे खड़ी तीन एसी लग्जरी हाई-एंड बसों में बंथरा के पास गुरुवार पूर्वाह्न अचानक आग लग गई। धू-धू कर जल रही इन बसों को देखकर हाइवे पर भगदड़ मच गई। दमकल गाड़ियों ने आग पर किसी तरह काबू पाया। बसों का बड़ा हिस्सा जल गया है। निगम अधिकारियों के मुताबिक इन बसों का अनुबंध महीनों पहले खत्म हो चुका है। करीब आठ माह से यह बसें सड़क किनारे खड़ी थीं। बसों में आग लगने की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस के निर्देश पर एआरएम डीके गर्ग को मौके पर भेजा गया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि बस संख्या यूपी41एटी-4691, 4692 और 4693 में अचानक आग लग गई। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मुख्यालय आशुतोष गौर के मुताबिक इन तीनों बसों अनुबंध खत्म हो चुका है। इसके बाद से बसें मरम्मत के लिए निजी कंपनी की कार्यशाला आई थीं। वहां पर मरम्मत को लेकर निजी आपरेटर और कार्यशाला के बीच मेल और अन्य माध्यमों से वार्ता हो रही थी। रोडवेज का इन बसों से लेना-देना नहीं है। सड़क किनारे खड़ी इन बसों में गुरुवार अचानक आग लग गई। पेट्रोल पंप के नजदीक खड़ी इन बसों में लगी आग से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles