19.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

लखनऊः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने घर पर ताली-थाली बजाकर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का किया समर्थन

लखनऊ, 23 दिसंबर (बु.)। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अपने घर पर ही ताली-थाली बजाकर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का समर्थन किया। जब वह भाजपा के सांसदों और विधायकों के घरों का घेराव करने जाने लगे तो पुलिस ने उनको उनके घर में नजरबंद कर दिया। इसके बाद उनके पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लल्लू धरने पर बैठ गए। पत्रकारों से बातचीत में यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है। कांग्रेस किसानों के समर्थन में सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। सरकार किसानों के प्रदर्शन के बाद भी कृषि कानूनों को वापस नहीं ले रही है। सरकार घमंडी हो गई है। एमएसपी के आश्वासन पर लल्लू ने कहा कि क्यों नहीं विधेयक लाकर इसकी गारंटी सरकार दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार कॉरपोरेट घरानों के हाथों किसानों को बेचना चाहती है। इस दौरान अजय कुमार लल्लू ने कहा कि किसान विरोधी तीनों काले कृषि कानूनों के खिलाफ देश भर के किसान संगठन लंबे समय से आंदोलनरत हैं। इस दौरान कई किसानों की दुखद मौतें भी हो चुकी हैं, लेकिन केंद्र सरकार किसानों की मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि तीनों काले कृषि कानूनों को वापस लिए जाने तक कांग्रेस पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles