20 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

लखनऊः ऑनलाइन शॉपिंग करने वालो हो जाइए सावधान, वरना आप भी हो सकते है ठगी का शिकार

लखनऊ, 7 दिसंबर(बु.)। अगर आप ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं, अथवा खरीदारी करने के बाद कोई सामान पसंद न आने या फिर किसी प्रकार की शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं। जाहिर सी बात है आप ऑनलाइन कंपनी के कस्टमर केयर का मोबाइल नंबर खोजेंगे। लेकिन इसके लिए आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि साइबर जालसाजों का एक बड़ा मकड़जाल सोशल मीडिया पर फैला हुआ है जो ऑनलाइन ब्रांडेड कंपनियों की फेक (गलत वेबसाइट) बनाकर आपके बैंक खाते में सेंध करके आपको चूना लगा रहा है। यह जालसाज ब्रांडेड कंपनियों की वास्तविक आइडी की स्पेलिंग में एक-दो अक्षर बदलकर उससे मिलती जुलती वेबसाइड बनाते हैं। वास्तविक कंपनी के जैसा ही इनकी वेबसाइट का पेज और लोगो भी होता है। वेबसाइट पर यह लोग अपना मोबाइल नंबर डालते हैं। जब ग्राहक ऑनलाइन कंपनी में शिकायत दर्ज कराने के लिए वास्तविक वेबसाइट सर्च करते हैं तो इनकी वेबसाइट खुल जाती है। स्पेलिंग में जरा सा मिस्टेक होने के कारण ग्राहक खुद नहीं जान पाते हैं कि वह सही वेबसाइट पर क्लिक कर रहे हैं अथवा गलत। ग्राहकों से गलत वेबसाइट खुल जाती है। बस इतने में ही ग्राहक इन साइबर जालसाजों के फंदे में फंस जाते हैं। ग्राहक जल्दबाजी में वेबसाइट पर पड़ा मोबाइल नंबर देखते हैं और उस पर कॉल करते हैं। कॉल रिसीव होते ही वह व्यक्ति खुद को वास्तविक कंपनी का कर्मचारी बताते हुए बात करता है। वह पूरी शिकायत नोट करता है। इसके बाद आपके बैंक खाते की डिटेल लेता है अथवा आपको एक लिंक भेजकर क्लिक करने को कहता है। जब आप बैंक खाते की डिटेल देते हो अथवा उसके द्वारा भेजे गए लिंक को क्लिक करते हैं तो कुछ ही देर में आपके खाते से रुपये निकल जाते हैं। वह साइबर जालसाजों के खाते में चले जाते हैं। वहीं कोरोना कॉल में लॉकडाउन के दौरान इस तरह की जालसाजी बहुत अधिक बढ़ी है। इस लिए विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles