मुज़फ्फरनगर, 04 दिसंबर (बु.) ! खबर जनपद मुज़फ्फरनगर से है जहाँ २ पक्षों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया, देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले जिसमे आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए! जबकि कई लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया! वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई!
दरअसल पूरा मामला काकरोली क्षेत्र के गांव चोरवाला का है! जहाँ सड़क किनारे टूटे पड़े बिजली के खंबे को लेकर २ पक्ष आपस में भिड़ गए और दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले जिसमे दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए! वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई!



