20 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मुज़फ्फरनगर: पुत्रवधु के ख़िलाफ़ सास पहुँची एसएसपी के पास, कार्रवाई की करी मांग।

मुज़फ्फरनगर, 11 दिसम्बर (बु.)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची नई मण्डी थाना क्षेत्र के गांव शेर नगर निवासी महिला ब्रह्मवती ने बताया कि उसकी पुत्रवधू उसके साथ लगातार मारपीट करती है एवं मारपीट कर घर से बाहर निकाल देती है। लगातार परेशान होने के चलते उसने नई मण्डी थाना क्षेत्र की चौकी शेर नगर में तहरीर दी थी, परंतु चौकी पुलिस द्वारा उसकी पुत्रवधू के ख़िलाफ़ कार्यवाही ना होने के चलते बुजुर्ग महिला को एसएसपी कार्यालय आना पड़ा। महिला ने एसएसपी से पुत्र वधू के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगाई है

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles