मुज़फ्फरनगर/चरथावल, 04 दिसम्बर (बु.)। जाको राखे साईंया मार सके ना कोय, जनपद के थाना चरथावल के मुज़फ्फरनगर रोड़ पर उस समय यह कहावत सच हो गई जब एक स्कूटी सवार युवक की स्कूटी ट्रक के नीचे जा घुसी, जिसने ये हादसा सुना या देखा उसने दांतो तले उंगली दबा ली और सवाल सिर्फ़ इतना पूछा गया कि आख़िर स्कूटी सवार का क्या हुआ होगा।
जी हाँ जनपद के चरथावल कस्बे से शहर की और आते हुए हुई इस घटना को सुनकर हर कोई अचंभित था लेकिन जिसका ऊपर वाला हो रखवाला उसका कोई नही कुछ भी बिगाड़ने वाला। घटना में स्कूटी सवार बाल बाल बच गया। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने ट्रक सवार को हिरासत में लेकर उसके ट्रक को ज़ब्त कर लिया और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है



