19.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मुज़फ्फरनगरः पुलिस प्रशासन ने मेरठ में की कुख्यात भूपेंद्र बाफर की करोड़ो की संपत्ति जब्त

मुज़फ्फरनगर, 23 दिसम्बर (बु.)। मुज़फ्फरनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात बदमाश भूपेंद्र बाफर की ढाई करोड़ की संपत्ति को ज़ब्त कर लिया है। भूपेंद्र बाफर की यह संपत्ति मेरठ जिले के डिफ्रेंस कॉलोनी में थी।
मुज़फ्फरनगर पुलिस ने मेरठ स्थित डिफ्रेंस कॉलोनी की करीब ढाई करोड़ की संपत्ति को ज़ब्त कर सीज करने की कार्रवाई की है। मुज़फ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि भूपेंद्र बाफर रोहित सांडू केस में मुख्य अभियुक्त भी है। जिनके द्वारा 2019 में पुलिस कास्टरडी से अभियुक्त को फ़रार कराने में एक सब इंस्पेक्टर को अपनी जान भी गवानी पड़ी थी हालाँकि कुछ ही समय बाद एक मुठभेड़ में रोहित सांडू व उसके गुर्गों को पुलिस द्वारा मार गिराया था। उसी समय से भूपेंद्र काफर फरार चल राहा है। उसी के चलते मुज़फ्फरनगर पुलिस प्रशासन ने मेरठ स्थित डिफ्रेंस कॉलोनी की उसकी करीब ढाई करोड़ की संपत्ति को 14(1) की कार्यवाही के तहत ज़ब्त कर सीज कर दिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles