मुजफ्फरनगर, 9 दिसंबर(बु.)। उत्तर प्रदेश में राम नरेश यादव की जनता पार्टी सरकार में मंत्री रहे लक्ष्मण सिंह का बुधवार को निधन हो गया। 86 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह मूल रूप से जनपद बागपत के गांव बावली के निवासी थे और लंबे समय से मुजफ्फरनगर में ही रह रहे थे। बुधवार को जाट कॉलोनी स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। यह यहां अपने तीन बच्चों के साथ रहते थे। निवास स्थान में लंबे समय तक मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण का दफ्तर भी बना रहा। यह इस क्षेत्र की सबसे पुरानी कोठी में से एक है। बताया जा रहा है की लक्ष्मण सिंह कुछ समय से बीमार चल रहे थे।



