मुजफ्फरनगर, 27 दिसंबर (बु.) खबर जनपद मुजफ्फरनगर से हैं। जहां नगर के सदर बाजार में रेडीमेंट व्यापारियों में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। विवाद के दौरान व्यापारियों के बीच जमकर ईंट पत्थर चले जिसमें एक व्यापारी ने दूसरे व्यापारी को ईट मारकर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यापारी को अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि बराबर में दीवार को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।



