26.3 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मुजफ्फरनगरः जनपद में भी बनेगा फ्रेट कॉरिडोर का लॉजिस्टिक हब

मुजफ्फरनगर, 30 दिसंबर (बु.)। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं मुजफ्फरनगर से सांसद संजीव बालियान ने बताया कि कोलकाता से लुधियाना फ्रेट कॉरिडोर में मुजफ्फरनगर और मेरठ में भी लॉजिस्टिक हब यानी लोडिंग अनलोडिंग बनेगा। इसके लिए उनके रेल मंत्री के साथ ही डेडीकेटेड फ्रेट कोरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के जीएम के साथ पूर्व में बातचीत में सहमति हो चुकी है अभी तक के प्रस्तावित नक्शे में खुर्जा के बाद से भी सहारनपुर में लॉजिस्टिक हब बना दिया गया है केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने बताया कि जब उनके संज्ञान में आया कि फ्रेट कॉरिडोर में खुर्दाबाद के बाद सीधे सहारनपुर में ही लॉजिस्टिक हब बनाया जा रहा है तो उन्होंने 3 सितंबर 2020 को केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा था जिसमें मुजफ्फरनगर में चीनी पेपर में लोहा इंडस्ट्रीज का हब बनाने के कारण फ्रेट कॉरिडोर के लिए लॉजिस्टिक हब बनाने का अनुरोध किया गया था उन्होंने पत्र में मंसूरपुर रेलवे स्टेशन के निकट ही लॉजिस्टिक हब बनाने की सिफारिश अपने पत्र में की थी बाद में वह इस संबंध में रेल मंत्री पीयूष गोयल व डीएफसीसी के दिन से मिले थे दोनों के साथ हुई बैठक में उन्होंने मेरठ में खेल उद्योग समेत अन्य उद्योग तथा मुजफ्फरनगर में चीनी गुड़ पेपर में लोहा इंडस्ट्रीज का हवाला देते हुए दोनों जिलों में फ्रेट कॉरिडोर का लॉजिस्टिक हब यानी माल लोडिंग अनलोडिंग सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की थी उन्होंने बताया कि रेल मंत्री और डीएफसीसी के जीएम दोनों जिलों में लॉजिस्टिक हब बनाए जाने पर सहमत हो गए थे लेकिन यह दोनों जनपदों में कहां-कहां बनेगा इस कारण फ्रेट कॉरिडोर के ड्राइंग के आधार पर रेल विभाग के अधिकारी ही तय करेंगे उन्होंने कहा कि खुर्जा से सहारनपुर तक फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है आने वाले दिनों में मुजफ्फरनगर और मेरठ के कारोबारियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles