मुजफ्फरनगर, 14 दिसंबर(बु.)। देश में चल रहे किसान आंदोलन किसान संगठनों के द्वारा गति देते हुए आज देश के सभी जिला मुख्यालयों पर किसान संगठनों के द्वारा प्रदर्शन किया जाना तय किया गया था जिसमें सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक की भूख हड़ताल भी तय की गई थी जिसके तहत भारतीय किसान यूनियन सहित अन्य किसान संगठनों के कार्यकर्ता आज जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे एवं प्रदर्शन किया भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन करते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया।




