17.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मुजफ्फरनगरः सिल्वरटोन पेपर मिल में मजदूर की मौत, मृतक के परिजनों ने जमकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर, 22 दिसंबर(बु)। खबर यूपी के जनपद मुजफ्फरनगर से है। जहां सिल्वरटोन पेपर मिल में ट्यूटी के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों समेत काफी संख्या में घटनास्थल पर ग्रामीण एकत्र हो गए और जमकर हंगामा करने लगे। दरअसल पूरा मामला भोपा रोड स्थित सिल्वरटोन पेपर मिल का है जहां पर काम करते हुए गांव गादला निवासी 18 वर्षीय मजदूर अक्षित त्यागी पुत्र अशोक त्यागी मशीन की शाफ़्ट की चपेट में आ गया जिसके चलते मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई हादसे के बाद परिजनों को सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने पेपर मिल जमकर हंगामा किया बताया जा रहा है कि युवक लगभग 3 महीने पहले ही मिल में नॉकरी पर लगा था, वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची नई मंडी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम पर भेज दिया है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles