19.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

महोबाः तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 2 छात्रों की मौत, 3 घायल

महोबा 24 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कुलपहाड़ क्षेत्र में गुरूवार को एक तेज ऱफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार दो छात्रों की मृत्यु हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस उप अधीक्षक पीके राय ने बताया कि भोर करीब साढ़े पांच बजे सुंगिरा गांव के छह से अधिक इंटरमीडिएट के छात्र कोचिंग पढ़ने के लिए अपनी साइकिलो में सवार होकर कुलपहाड़ आ रहे थे कि झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में मदनवार रपटा के निकट पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में धर्मेंद्र साहू और कपिल विश्वकर्मा की ट्रक की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गयी जबकि जितेंद्र, देवेंद्र तथा रमेश बुरी तरह घायल हो गए। मार्निंग वाक पर निकले लोगो ने छात्रों के परिजनों को सूचना दी और घायल हुए छात्रों को इलाज के लिए सामुदायिक चिकित्सालय पहुंचाया। उन्होने बताया कि हालत गंभीर होने के कारण घायल छात्रों को चिकित्सको ने जिला अस्पताल के लिए रिफर किया है। घटना के बाद ट्रक को चालक भगा कर ले गया। उधर इस दुर्घटना की खबर फैलते ही सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और राष्ट्रीय राजमार्ग में जाम लगा यातायात बाधित कर दिया। जाम के कारण मौके पर भारी संख्या में वाहन फंसे हुए है। घटना के कारण स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए कानून ब्यवस्था के मद्देनजर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles