17.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

बस्तीः अवैध शराब कारोबारियों पर पड़ी पुलिस की मार, 3 हजार 74 कारोबारी गिरफ्तार

बस्ती 17 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश मे बस्ती परिक्षेत्र के बस्ती,सिद्धार्थनगर तथा सतंकबीरनगर जिलो की पुलिस द्धारा 11 माह में अवैध शराब के 3 हजार 74 कारोबारियो को गिरफ्तार किया और इनके पास से भारी मात्रा मे अवैध शराब तथा शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किये। पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार राय ने वृहस्पतिवार को ‘‘यूनीवार्ता’’ से कहा कि बस्ती परिक्षेत्र के बस्ती जिले की पुलिस ने 1 हजार 26 अवैध शराब के कारोबारियो को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 9 हजार 4 सौ 42 लीटर अग्रेंजी शराब,13 हजार 3 सौ 77 लीटर देशी शराब तथा 28 सौ किलो लहन बरामद किया गया है। शराब बनाने वाली 160 भट्टियो को नष्ट कर दिया गया है। पुलिस ने इनके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है। उन्होने कहा कि सिद्धार्थनगर जिले मे 1 हजार 83 अवैध शराब के कारोबारियो को गिरफ्तार करके 39 लीटर अग्रेंजी शराब,31 हजार 7 सौ 8 लीटर देशी शराब तथा 5 सौ 75 किलो लहन बरामद किया गया है।अवैध शराब बनाने वाली 160 भट्टियो को नष्ट कर दिया गया है। उन्होने बताया कि परिक्षेत्र के सतंकबीरनगर जिले की पुलिस द्धारा 965 अवैध शराब के कारोबारियो को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 15 सौ 55 लीटर अंग्रेजी शराब तथा 6 सौ 97 किलो लहन बरामद किया गया है।शराब बनाने वाली 139 भट्टियो को नष्ट कर दिया गया है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होने कहा कि बस्ती परिक्षेत्र की पुलिस को निर्देश दिया गया है कि अवैध शराब के बड़े कारोबारियो को चिन्हित कर उनके विरूद्ध गुण्डा एक्त तथा गैगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाये।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles