बलरामपुर,23 दिसम्बर(वार्ता)। उत्तर प्रदेश मे बलरामपुर के देहात थाना क्षेत्र मे बुधवार को मुठभेड़ के दौरान 15 हजार रूपये के शातिर बदमाश को घायल हालत मे गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ मे दो पुलिस कर्मियो को भी गोली लगी है।
पुलिस सूत्रो ने आज यहां कहा कि हरिहरगंज के पास हुई मुठभेड़ मे पुलिस ने 15 हजार रूपये के इनामी बदमाश सनी पथरकट को गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर मे गोली लगी है। सब इंस्पेक्टर उमेश वर्मा और कान्टेबल रणविजय सिंह घायल हो गये है । सभी को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा और एक मोटर साइकिल बरामद की गई है । उस पर गैंगेस्टर सहित हत्या के प्रयास के कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल मे भर्ती घायल पुलिस कर्मियों का हालचाल जाना।




