नयी दिल्ली 16 दिसंबर (वार्ता) उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने विजय दिवस पर सेना के पराक्रम और शौर्य को नमन किया है। श्री नायडू ने बुधवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि यह दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। वर्ष 1971 के युद्ध शहीदों के प्रति राष्ट्र कृतज्ञ है। उन्होंने कहा, “ आज विजय दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय सेनाओं के शौर्य पराक्रम को सादर नमन…1971 के भारत-पाक युद्ध के अमर शहीदों और उनके परिजनों के त्याग को कृतज्ञ नमन।” उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा और भावी पीढ़ियों के लिए राष्ट्र निष्ठा का आदर्श प्रस्तुत करता रहेगा।



