18.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर हिंदू समुदाय की युवती से की शादी, पढ़िए पूरी खबर

दिल्ली, 13 दिसंबर,(बु.)। रोहिणी के प्रेम नगर इलाके में एक मुस्लिम युवक ने शिवा बनकर हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी कर ली। युवक की सच्चाई जानने पर युवती ने विरोध किया। इसके बाद युवक और उसके स्वजन ने पीडि़ता को कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ मारपीट की। आरोपित के भाइयों ने युवती के साथ छेडछाड़ भी की। परेशान होकर पीडि़ता ने पड़ोसियों की मदद से पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में पुलिस ने अख्तर के दो भाई अफजल व अरसद और पिता मुहम्मद इदरीस को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपित अख्तर फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 23 वर्षीय पीड़िता अपने परिवार के साथ प्रेम नगर इलाके में रहती है। पांच साल पहले वह अपने एक जानकार के घर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। इसी कार्यक्रम में आरोपित पीड़िता से मिला था, उसने खुद का नाम शिवा बताया। उसने बताया कि वह एक संपन्न हिंदू परिवार से ताल्लुक रखता है। उसका खुद का कारोबार है और वह परिवार के साथ किराड़ी में रहता है। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। आरोपित अख्तर उर्फ शिवा लगातार पांच वर्षों तक पीडि़ता के साथ रहा और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जब पीडि़ता ने शादी करने को कहा तो इसी साल 14 अगस्त को आर्य समाज वाहनवासी ट्रस्ट मंदिर में दोनों ने ¨हदू धर्म के अनुसार शादी कर ली।शादी के बाद आरोपित पीडि़ता को अपने घर नहीं लेकर गया। उसने पीडि़ता से कहा कि वह अपने घर से प्लॉट, गाड़ी और पैसे दहेज के रूप में उसे दे, तभी वह उसे अपने घर लेकर जाएगा। बार-बार कहने पर भी आरोपित अपने घर लेकर नहीं गया तो पीडि़ता एक दिन उसके घर पहुंच गई। वहां पर उसे पता चला कि शिवा का असली नाम अख्तर है और वह मुस्लिम धर्म से है। सच जानने के बाद भी वह वहां पर रुकी। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि अख्तर और उसके दोनों भाई अफजल और अरसद उसके साथ मारपीट करते थे। पुलिस उपायुक्त पीके मिश्रा ने बताया कि युवती की शिकायत पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपित की तलाश की जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles