18.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः भाकियू के नेता राकेश टिकैत ने दिल्ली आ रहे किसानों को परेशान करने का पुलिस पर लगाया आरोप

नयी दिल्ली 15 दिसंबर ( वार्ता) भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने पुलिस पर दिल्ली आ रहे किसानों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि विवश होने पर किसान अपने पशुओं को थाने में बांध देंगे । श्री टिकैत ने बीस दिनों से जारी किसान आंदोलन के बीच कहा कि उत्तर प्रदेश से दिल्ली आ रहे किसानों को जगह जगह परेशान किया जा रहा है । उन्होंने दिल्ली मेरठ हाईवे जाम करने की भी धमकी दी है । जरूरत होने पर किसान दिल्ली को पूरी तरह से जाम कर देंगे । किसान नेता ने कहा है कि उनका आंदोलन गैर राजनीतिक है और सरकार को किसान संगठन से बातचीत कर समस्या का समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि सुधार कानून किसानों के खिलाफ है और न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दिया जाना चाहिए।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles