18.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सेना के शौर्य को किया नमन

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 1971 में बंगलादेश को आजाद कराने मे भारतीय सेना के शौर्य को नमन करते हुए आज कहा कि उस समय देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में था और पड़ोसी मुल्क सीमा का उल्लंघन करने से डरते थे। श्री गांधी ट्वीट किया , “ सन् ‘71 में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत के उत्सव पर देशवासियों को शुभकामनाएँ और सेना के शौर्य को नमन। ” उन्होंने कहा , “ ये उस समय की बात है जब भारत के पड़ोसी देश भारत के प्रधानमंत्री का लोहा मानते थे और हमारे देश की सीमा का उल्लंघन करने से डरते थे।”
गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 में 13 दिन चले युद्ध के बाद 16 दिसंबर को पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना के समक्ष बिना शर्त आत्मसमर्पण किया और बंगलादेश आजाद हुआ था। श्रीमती इन्दिरा गांधी उस समय देश की प्रधानमंत्री थी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles