26.3 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दक्षिण कोरिया में नये कोरोना स्ट्रेन का पहला मामला

सोल 28 दिसम्बर (वार्ता) दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) के नये स्ट्रेन का पहला मामला सामने आया है।
कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम एजेंसी (केडीसीए) के मुताबिक ब्रिटेन से तीन लाेग 22 दिसम्बर को यहां पहुंचे थे। उनकी जांच में कोरोना के नये स्ट्रेन की पुष्टि हुई और अभी वे तीनों क्वांरटीन में हैं। दूसरी तरफ देश के स्वास्थ्य विशेषज्ञ एक अन्य परिवार के चार सदस्यों से एकत्रित जैविक सामग्री का विश्लेषण कर रहे हैं जो ब्रिटेन से लौटे हैं और उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। दक्षिण कोरिया ने 23 दिसम्बर से ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है लेकिन अन्य देशों से होते हुए वहां से आने वाले यात्रियों की संभावना भी बनी हुई है। ब्रिटेन में कोरोना के नये स्ट्रेन का पता चलने के बाद बहुत से देशों ने ब्रिटेन यात्रा निलंबित कर दी है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles