17.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

जौनपुरः विक्षिप्त व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर अपनी मासूम बेटी सहित 2 लोगों को उतारा मौत के घाट

जौनपुर 22 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर के शाहगंज इलाके के भादी गांव में एक विक्षिप्त युवक ने मंगलवार की सुबह धारदार हथियार से हमला कर अपनी मासूम बेटी समेत दो लोगों को मार डाला तथा बीच-बचाव करने पहुंचे तीन अन्य लोगों पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक :नगर: संजय कुमार ने यहां कहा कि शाहगंज नगर के भादी खास मोहल्ला निवासी एक विक्षिप्त युवक मुमताज ने आज सुबह पत्नी और दो बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसी दौरान घर के बाहर बीच-बचाव करने पहुंचे तीन अन्य लोगों पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय लाया गया जहां विक्षिप्त की सात साल की पुत्री हुमेरा तथा सुलेमा की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है ।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles